Home » General Knowledge » कैप्सूल का कवर कैसे बनता है, प्लास्टिक नहीं है सही उत्तर | GK In Hindi

कैप्सूल का कवर कैसे बनता है, प्लास्टिक नहीं है सही उत्तर | GK In Hindi

कैप्सूल का कवर कैसे बनता है, प्लास्टिक नहीं है सही उत्तर | GK In Hindi General Knowledge. मान लीजिए, आप बीमार हैं। आप डॉक्टर के पास चेकअप के लिए गए। उन्होंने कुछ दवाइयाँ लिखीं। इनमें से कुछ कैप्सूल भी हैं। आप बीमार हैं और आपको अपनी सेहत सुधारने की ज़रूरत है। इसलिए आप दवाइयाँ खाते हैं। यह ज़रूरी भी है। लेकिन, आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप जो कैप्सूल खा रहे हैं, उसके अंदर दवाई तो है लेकिन बाहरी हिस्सा यानी जिसे आप प्लास्टिक का खोल या कवर समझ रहे हैं, वो असल में प्लास्टिक का नहीं है। सच्चाई जानने के बाद शायद आप कैप्सूल न खाएं। वैसे भी, अब इसके निर्माण सामग्री को बदलने की कोशिशें भी तेज़ हो गई हैं।

कैप्सूल का कवर कैसे बनता है, प्लास्टिक नहीं है सही उत्तर | GK In Hindi

जब आप या आपके परिवार का कोई सदस्य बीमार होता है, तो आप डॉक्टर के पास जाते हैं। बीमारी का पता चलने के बाद डॉक्टर आपको टेबलेट, कैप्सूल, इंजेक्शन या सिरप या सभी चीज़ों का मिश्रण बनाकर इलाज बताता है। इनमें से कई कैप्सूल को देखकर ऐसा लगता है कि उनका कवर प्लास्टिक का बना है।

कुछ को देखकर ऐसा लगता है कि उनका कवर नरम रबर का बना है। क्या आपके मन में कभी ये सवाल आया है कि कैप्सूल के कवर किस चीज़ के बने होते हैं? क्या आपने कभी सोचा है कि शरीर में जाने के बाद इस कवर का क्या होता है? अगर आपके मन में भी ये सवाल आए हैं तो हम आपको इनके जवाब दे रहे हैं।

कैप्सूल कवर किससे बने होते हैं? GK In Hindi

दवा के तौर पर इस्तेमाल होने वाले कैप्सूल का कवर बायोडिग्रेडेबल प्लास्टिक से नहीं बना होता है। ये कवर दो तरह के होते हैं। पहला हार्ड शेल और दूसरा सॉफ्ट शेल। दोनों तरह के कैप्सूल कवर बायोडिग्रेडेबल मटीरियल से बने होते हैं।

दोनों तरह के कैप्सूल कवर एनिमल या प्लांट प्रोटीन जैसे लिक्विड सॉल्यूशन से बने होते हैं। जिन कैप्सूल के कवर एनिमल प्रोटीन से बने होते हैं, उनके मटीरियल को जिलेटिन कहते हैं। इसे चिकन, मछली, सूअर और गाय और उसकी प्रजाति के दूसरे जानवरों की हड्डियों और त्वचा को उबालकर निकाला जाता है।

ये प्लास्टिक नहीं, जिलेटिन है |  General KNowledge

  •  कैप्सूल का जो हिस्सा आपको प्लास्टिक से बना दिखता है या जिसे आप प्लास्टिक से बना हुआ समझते हैं, वो ऐसा नहीं है। यानी ये प्लास्टिक से नहीं बना होता है।
  •  असल में ये प्लास्टिक जैसा दिखता है लेकिन इसे जिलेटिन कहते हैं।

कैसे बनता है जिलेटिन?

  •  कैप्सूल के पैकेट या बॉक्स पर उसमें मौजूद दवा की जानकारी होती है। लेकिन, ज़्यादातर मामलों में कंपनियाँ आपको यह नहीं बताती हैं कि कैप्सूल का कवर जिलेटिन से बना है।
  •  हकीकत यह है कि जिलेटिन जानवरों की हड्डियों या त्वचा को उबालकर निकाला जाता है। इसे प्रोसेस करके चमकदार और लचीला बनाया जाता है।

आपसे अनुरोध है कि ऊपर दिए गए प्रश्नों को ध्यान से पढ़ें और कमेंट में उसका उत्तर दें। इस तरह के प्रश्न अक्सर General Knowledge, Samanya Gyan, GK In Hindi के अंतर्गत पूछा जाता है |

भुत हमेशा रात में ही क्यों दिखते हैं, दिन में क्यों नहीं ? जानें GK In Hindi

About The Author

नमस्ते ! मेरा नाम शिवम वर्मा है। ग्रेजुएट किया हु ! मुझे लेखन के क्षेत्र में 1 साल का अनुभव है | पिछले 1 साल से इस वेबसाइट पर अपनी सेवाएं दे रहा हु | मै योजना, पर्सनल फाइनेंस, ऑटो से सम्बंधित आर्टिकल्स लिखता हु | For Feedback - [email protected]

Leave a Comment